हरियाणा में आज (शनिवार को) ठंडी हवाएं चली। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। इसका असर रविवार को भी देखने को मिलेगा। इसलिए प्रदेश के कुछ एरिया में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं हवाएं भी चलेंगी। जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी दर्ज नहीं होगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मौसम में दिख रहा है।

बदलते मौसम को देखते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल मौसम खुश्क है। सब्जी व फलों की पौधों में पानी की आवश्यकता है तो सिंचाई की जा सकती है। अगर किसी ने अंतिम पानी नहीं दिया हो तो वह बदलते मौसम का सिंचाई करते समय अवश्य ध्यान रखें। क्योंकि अब हल्की व मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है। अगर गेहूं में पानी देना हो तो दो-तीन दिन बाद सिंचाई करें।

डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं हरियाणा का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। जहां का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!