हरियाणा में आज यानी शनिवार को ठंडी हवा चल रही है। कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मौसम में दिख रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के काफी एरिया में बादल छाए रहेंगे, वहीं ठंडी हवाएं भी चलेंगी। इसका तापमान पर भी असर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला यमुनानगर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बदलते मौसम को देखते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल मौसम खुश्क है। सब्जी व फलों की पौधों में पानी की आवश्यकता है तो सिंचाई की जा सकती है।

अगर किसी ने अंतिम पानी नहीं दिया हो तो वह बदलते मौसम का सिंचाई करते समय अवश्य ध्यान रखें। क्योंकि अब हल्की व मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है। अगर गेहूं में पानी देना हो तो दो-तीन दिन बाद सिंचाई करें।

डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान 29 व 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है। लेकिन बाद में मौसम साफ व खुश्क संभावित है।

बीते 24 घंटे में बदले न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा फतेहाबाद के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जहां 3.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ तापमान 16 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की बात करें तो पानीपत में दर्ज हुई। जहां 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!