भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए रोहतक में 59 कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया है,जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका,महासंपर्क अभियान संयोजक नागेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक,फरीदाबाद के प्रभारी नरेंद्र वत्स,पूर्व पार्षद अशोक खुराना और महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, चैयरमैन हरीश कौशिक,डॉ दिनेश घिलौड, सत्य प्रकाश बिसला,सतीश चौधरी, आशा शर्मा, ईश्वर चंद्र सिंघल, अमित बंसल, मनोज मक्कड़, पंकज भारद्वाज,सुषमा सरोहा, धर्मवीर शर्मा सहित कई प्रमुख नेता अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।
जिला चुनाव सह अधिकारी सुखबीर चंदेलिया व डॉ दिनेश घिलौड़ ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व सभी आवेदकों पर विचार विमर्श करेगा और 17 मार्च सोमवार को सर्वसम्मति के साथ नये जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है।
रविवार को रोहतक सनसिटी सेक्टर-36A स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय “मंगल कमल” में जिलाध्यक्ष के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में दिनभर हलचल रही। भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी।


रोहतक जिला में संगठन की दृष्टि से सभी 15 मंडल अध्यक्षों के चुनाव की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 59 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया है, आवेदकों में पांच महिलाएं, ओबीसी, अनुसुचित जाति वर्ग सहित सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया।


भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए चुनाव अधिकारी संदीप जोशी ने बताया कि 59 नामांकन जिलाध्यक्ष के लिए आए हैं। भाजपा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नामांकन के बाद पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष की घोषणा 17 मार्च सोमवार तक की जा सकती है और उसके साथ ही जिला संगठन चुनाव सम्पन्न हो जाएगा।


जिला चुनाव अधिकारी संदीप जोशी ने बताया कि इस बार मंडल अध्यक्ष की घोषणा में हर वर्ग पर विशेष ध्यान दिया है। पार्टी की इस रणनीति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यह चुनाव भाजपा के अंदर एक नई दिशा में बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है, जिसमें महिला और ओबीसी वर्ग को समान महत्व दिया गया है। जो पार्टी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!