हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। मार्च में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, फरीदाबाद, हिसार और नारनौल का अधिकतम पारा 31 डिग्री पर पहुंच गया है।

वहीं, 2 दिन तक गिरने के बाद न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज रात से मौसम बदलने वाला है, जिसका असर अगले एक सप्ताह तक देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 9 से 13 मार्च तक हरियाणा में बादल छाए रह सकते हैं।

इसके अलावा 14 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 13 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण 9 मार्च रात से 13 मार्च तक हवाओं के रुख में बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

इस दौरान दिन के तापमान में मामूली गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 11 व 12 मार्च के दौरान मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना के कारण मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!