8 र्माच को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। पंचकुला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड देकर महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

खास बात ये है कि इन 35 युवतियों और महिलाओं में सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ी है। जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फौगाट का नाम भी इस लिस्ट में है। इसके अलावा ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी हैं। गुरुग्राम के कार्टर पुरी गवर्नमेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुमन लता शर्मा और वुमेन इंटरप्रन्योर अशोक विहार निवासी साक्षी का नाम भी इस लिस्ट में है।

सुमनलता को 2010 में बेस्ट टीचर का स्टेट अवॉर्ड भी मिल चुका है। वे लड़कियों को शिक्षा के साथ साथ आगे बढ़ाने में सक्रिय है और उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाना, डिसिप्लिन सिखाना, हकों के लिए मुखर होना आदि के लिए मोटिवेट करती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सभी जिलों की कार्यक्रम अधिकारियों को शुक्रवार को चिट्‌ठी भेजकर पुरस्कार प्राप्त करने वाली युवतियों और महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!