हरियाणा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बेटी अपनी ही बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीट रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग गुस्से से उबल रहे हैं. इस वीडियो में महिला को अपनी मां पर लात-घूंसे बरसाते, थप्पड़ मारते और बाल नोचते हुए देखा जा सकता है. हद तो तब हो गई जब उसने गुस्से में अपनी मां को दांतों से काट भी लिया.

हरियाणा के हिसार में प्रॉपर्टी के लालच में बेटी द्वारा बुजुर्ग मां को बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो करीब साढ़े 3 मिनट का है। इस वीडियो में शादीशुदा बेटी प्रॉपर्टी के लिए अपनी मां को बुरी तरह मार रही है और उसकी टांगों व कान पर दांतों से काट रही है।

इतना ही नहीं बेटी अपनी मां को धमका कर उसे बालों से खींच कर फर्श पर पटक रही है। चुपके से किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हिसार पुलिस ने खुद ही मामले में एक्शन लिया और बुजुर्ग महिला का पता लगाकर मारपीट मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिसार की आजाद नगर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर बहन के खिलाफ धारा 24, 115, 127(2), 296 और 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब केस दर्ज होने के बाद महिला के ससुराल वालों और पति ने बचाव के लिए एसपी से मिलकर गुहार लगाई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!