नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के साथ ही हरियाणा में गुरुवार की तरह आज शुक्रवार को भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें करनाल, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें से पानीपत में सुबह से बूंदाबांदी जारी है। इसके अलावा जींद और हिसार में सुबह 5 बजे से बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ रही है। साथ ही सोनीपत में मध्यम बारिश हुई है। वहीं, पंचकूला में रातभर बारिश हुई है, और अभी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के इतर फतेहाबाद में भी आज बारिश हुई है।

इधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3 दिन से बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। इससे पूरे लाहौल-स्पीति जिले, चंबा के पांगी और किन्नौर जिले का संपर्क कट गया है। साथ ही मंडी में होने वाली इंटरनेशनल कल्चरल परेड टाल दी गई है

हिमाचल में भारी बारिश के चलते मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। यहां आज होने वाली इंटरनेशनल कल्चरल परेड अब 1 मार्च को होगी। मंडी में गुरुवार से हो रही भारी बारिश की वजह से कार्यक्रम में यह बदलाव किया गया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!