रोहतक जिले में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। आज गांव सराय अहमद और मकड़ौली कलां में करीब 23 एकड़ में विकसित की जा रही 6 अवैध कॉलोनियों में निर्माण को तोड़ा गया और निर्माणकर्ताओं को चेतावनी दी गई।

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान 6 कॉलोनियों में इंटरलॉकिंग टाइल रोड नेटवर्क, सीवरेज लाइन, कच्चा रोड नेटवर्क, छह निर्माण, 8 नींव, बिजली के खंबे गिराए गए। प्रशासन की तरफ से अवैध कॉलोनियों में इस प्रकार की तोड़फोड़ कार्रवाई निरंतर चल रही है

डीसी धीरेंद्र ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चिंहित की गई 86 अवैध कॉलोनियों में आमजन खरीद-फरोख्त न करें। ऐसी चिन्हित कॉलोनियों में जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। नागरिक भू-माफिया के बहकावे में आकर अपनी जमा पूंजी को अवैध कॉलोनी व निर्माण में निवेश न करें।

डीसी धीरेंद्र ने बताया कि भू माफिया अवैध कॉलोनियों में प्लाट बेचकर मुनाफा कमा रहे है, जबकि अवैध कॉलोनियों में कोई रजिस्ट्री नहीं होती। प्रशासन भी अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में अगर कोई अवैध कॉलोनी में प्लाट लेता है तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं जमीन खरीदने वाले व्यक्ति की होगी।

जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने बताया कि आमजन अपनी जीवनभर की पूंजी को भू माफिया के चंगुल में फंसकर न गंवाए। जमीन खरीदने से पहले किसी भी कार्यदिवस में आकर ऑफिस में पूछताछ करें। भूमाफिया अवैध रूप सक कॉलोनी काट रहे हैं, जिन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!