हरियाणा में अगले 3 दिन 27, 28 और 1 मार्च को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। एक पश्चिमी विक्षोभ आज तक और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से 1 मार्च तक सक्रिय रहेगा।

इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज सुबह से ही देखने को मिल सकता है।

हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से अचानक ठंड बढ़ गई थी। अब लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में एक मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से एक मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!