कुरुक्षेत्र में पुलिस ने बारात चढ़ने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। युवक गांव की ही 8वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से लंबे समय से रेप करता आ रहा था। युवक कुछ दिन पहले लड़की के घर में घुस गया। रात को लड़की बाथरूम करने के लिए गई तो युवक ने उसे पकड़ लिया और रेप किया।

आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजन उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह लड़की के स्कूल में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) चलाता है। आज उसकी शादी थी। रात को घर पर हल्दी और मेहंदी की रस्में हो रही थीं। जब उसे हल्दी (बान) लगाई जा रही थी तो पिहोवा पुलिस उसे पकड़कर ले गई।

पिहोवा थाना के SHO विक्रांत सिंह ने आरोपी राजन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ BNS की धारा 351 (3) के साथ FIR दर्ज की गई है। शनिवार रात ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!