हरियाणा में पिछले 4-5 दिन से सुबह के समय से ही धूप खिल जाती है। धूप निकलने के कारण ठंड कम होती जा रही है। हालांकि दिन में ठंडी हवा चलने के कारण सुबह-शाम के समय ठंड महसूस होती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। आने वाले दो से तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है। शुष्क मौसम बने रहने का पूवार्नुमान है। कुरुक्षेत्र में आज मौसम साफ है। दिन भर धूप खिली रहने की संभावना है। वहीं भिवानी में रविवार सुबह मौसम साफ है। शीतलहर की रफ्तार भी कम है। तेज धूप निकलने की संभावना है। झज्जर में भी मौसम साफ हैं।
धूप निकली हुई हैं। तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक बनी हुई हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। नारनौल में भी मौसम साफ हैं। धूप निकली हुई हैं। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, सोनीपत में भी सुबह से ही धूप निकली हुई है। जिससे लोगों को राहत मिल रही है। शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री था।
कृषि विभाग के अनुसार ठंड का समय से पहले कम होना गेहूं व सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ठंड के कम होने से गेहूं व सरसों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। गेहूं व सरसों के उत्पादन में गिरावट आ सकती है।
हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान 12.31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 21.55 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
हरियाणा में कल का न्यूनतम तापमान 13.16 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.68 सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह आर्द्रता 17% दर्ज की गई। सूर्योदय 07:09:42 बजे हुआ है और सूर्यास्त 18:10:50 बजे होगा।
वायु प्रदूषण को लेकर कम संवेदनशील लोगों में से भी कुछ को समस्याएं हो सकती हैं। संवेदनशील लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है। AQI जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही अधिक होगी। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है, जबकि 300 से अधिक का AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।
सोमवार : हरियाणा में 10 फ़रवरी 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 27.68 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है
मंगलवार : हरियाणा में 11 फ़रवरी 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 29.12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.58 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।
बुधवार : हरियाणा में 12 फ़रवरी 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 27.78 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.81 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
गुरुवार : हरियाणा में 13 फ़रवरी 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.74 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
