रोहतक में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआई डीएस) में मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा की शुरुआत हो चुकी है। मरीजों को अब 24 घंटे एक्स-रे की सुविधा भी मिलेगी, जिससे डेंटल के क्षेत्र में विकास होगा। डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि अधिकतर अस्पतालों में दांतों से संबंधित बीमारी की इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को सारी रात दर्द में काटनी पड़ती है। ऐसे में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में 24 घंटे डेंटल इमरजेंसी व एक्स-रे सुविधा शुरू होने से मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

पीजी आईडीएस में डेंटल की इमरजेंसी का पीजीआईएमएस के वीसी प्रो. एचके अग्रवाल ने शुभारंभ किया। डॉ. अग्रवाल ने रिमोट का बटन दबाकर डेंटल कॉलेज की इमरजेंसी में आए मरीज का पहला डिजिटल एक्स-रे किया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने बताया कि पीजी आईडीएस में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को 24 घंटे एक्स-रे और दांतों की इमरजेंसी इलाज की सुविधा मिलेगी। एक्स-रे के कारण रात को भी मरीज की आरसीटी शुरू की जा सकती है, जिससे लोगों को दर्द से राहत मिल जाएगी।

डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि यदि मुंह से खून बह रहा हो, कोई ऐसी चोट लगी है जिसमें आपका दांत टूट गया तो तुरंत इमरजेंसी डेंटल क्लिनिक में संपर्क करें। इमरजेंसी में मरीज का तुरंत इलाज किया जाएगा। मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास रहेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!