हरियाणा में दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 26 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 28 जनवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
इसके साथ ही सुबह व देर रात को कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने की संभावना है। वहीं 28 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। 29 जनवरी तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इसके साथ ही प्रदेश के 11 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि, मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम की आगामी स्थिति के बारे में बताने के लिए येलो अलर्ट जारी किया जाता है।
यह एक तरह से जस्ट वॉच का सिग्नल है। यानी मौजूदा स्थिति में कोई खतरा नहीं है, लेकिन खतरनाक मौसम की स्थिति कभी भी आपके सामने आ सकती है, इसके लिए तैयार रहें।
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में 11 जिलों में यलो अलर्ट है। इनमें करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। इसके अलावा बाकी 11 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां मौसम विभाग ने ग्रीन सिग्नल जारी किया है।
मौसम विभाग ने 27 जनवरी को फिर से यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को फिर से 11 जिलों के लिए ही चेतावनी है। इनमें करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,
