रोहतक के सेक्टर-1 निवासी अरुज कुमार ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को उसके पास एक टेलीग्राम आईडी को ट्रेडिंग के लिए शेयर मार्केट में निवेश स्कीम के मैसेज प्राप्त हुए। जिसमें उसे प्रति शेयर खरीदने व बेचने पर 30 से 100 प्रतिशत का मुनाफा बताकर टेलीग्राम ग्रुप पर प्रोसेस बताने लगे।
अरूज कुमार ने बताया कि वह आरोपियों की बातों में आ गया और प्रोसेस सीखने लगा। इसी दौरान उन्होंने शेयर मार्केट में निवेश करके ज्यादा मुनाफा देने के लिए पर्सनल टेलीग्राम आईडी पर चेट करने के लिए कहा। आगे की प्रोसस करने के लिए मोबाइल नंबर पर वाट्सअप चेट करके प्रोसेस बताने लगे। आरोपियों ने टेलीग्राम व वाट्सअप से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों से पैसे डलवाते रहे।
उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को पांच ट्रांजेक्शन में 1 लाख 70 हजार 758 रुपए (30 हजार रुपए, 35 हजार 699 रुपए, 46 हजार 559 रुपए, 35 हजार व 23 हजार 500 रुपए) ठग लिए। वह आरोपियों के बताए हुए खातें में डालता रहा। इसके बाद उन्होंने मुनाफे के तौर पर 4 लाख 42 हजार रुपए की रकम दिखाई। जब उस रकम को बैंक खाते में डालने लगा तो 83 हजार रुपए जमा करवाने का दबाव बनाया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।
