रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में 12 जनवरी को संविधान गौरव समारोह एवं राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी निकाय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा ने जो 22 संशोधन किए वह वंचित लोगों के लिए किए गए। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग में जो सम्पन्न व्यक्ति नहीं है उसको रिजर्वेशन का लाभ मिले। जो लोग सम्पन्न हो गए हैं वे बार-बार आरक्षण का लाभ उठाएं यह नहीं होना चाहिए।

यही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि जरूरतमंद लोगों को आरक्षण का लाभ मिले। इसके लिए भी सरकार जुटी हुई है कि आरक्षित वर्ग के जरूरतमंद लोगों को आरक्षण का लाभ मिले।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अंबेडकर से जुड़े स्थान को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। जब अंबेडकर विदेश में अध्ययन करने गए थे, तो जिस घर में वे रुके थे, उसे सरकार ने खरीद लिया।

जब पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने, तो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर या सरदार वल्लभभाई पटेल को पीएम बनाना था। लेकिन जो हुआ, वह सबके सामने है।

एमडीयू के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर समाज कल्याण के लिए कार्य करने तथा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने तथा समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ सामाजिक जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। एमडीयू भी इस दिशा में काम कर रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!