सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड सिद्धार्थ बत्रा ने भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से नई दिल्ली स्थित सेंट्रल विस्टा के नए सचिवालय में मुलाकात की। यह अनौपचारिक भेंट, नए वर्ष के शुभ अवसर पर, एक शिष्टाचार भेट के रूप में हुई।

इस अवसर पर श्री बत्रा ने उपराष्ट्रपति को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और न्यायिक विषयों पर हल्की-फुल्की चर्चा की। श्री जगदीप धनखड़, जो पूर्व में सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता रह चुके हैं, ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।
इस मुलाकात में दोनों विधि विशेषज्ञों ने न्यायपालिका के महत्व और विधिक क्षेत्र के समसामयिक मुद्दों पर अपने दृष्टिकोण का आदान-प्रदान किया। मुलाकात के दौरान, श्री बत्रा और उपराष्ट्रपति ने सेंट्रल विस्टा के नए सचिवालय में एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जो इस ऐतिहासिक प्रतिष्ठित स्थल की आधुनिकता और भव्यता को दर्शाती है।
