कैथल में नए साल के मौके पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिला कुरुक्षेत्र के गांव बोडा से 17 श्रद्धालु राजस्थान स्थित गोगामेड़ी में माथा टेकने गए थे, आते समय अचानक कलायत के पास ड्राइवर की आंख लग गई और सड़क पर खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में 49 वर्षीय गुरमुख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल लाया गया। यह हादसा कलायत के गांव बाता और कैलरम के पास हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद सभी के परिजन अस्पताल में पहुंच गए हैं।

परिजनों ने बताया कि उनके 17 लोग दो दिन पहले गोगामेड़ी (राजस्थान) से माथा टेकने गए थे, लौटते समय ड्राइवर को कलायत के गांव बाता और कैलरम के अचानक नींद आ गई, जिससे पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा लगी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों में कुलदीप, मदन, देवीचंद, ईश्वर, शमशेर, करनैल, सुखविंद्र, गुरजंट, सुरेश, गणेश, रवि, रामचंद्र, पृथ्वी पूरी, परमजीत पूरी, गोविंद है। सुरेश कुमार और परमजीत पूरी दोनों गांव बोडा के निवासी है।

वहीं कलायत एसएचओ जय भगवान ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर अपना ट्रक खड़ा किया हुआ था। उसके इंडिकेटर नहीं जगे हुए थे, इसीलिए सुबह सवारी से भरी पिकअप गाड़ी ट्रक में जा लगी और यह हादसा हुआ। परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!