रोहतक जिले को नए साल पर 179 नए पटवारी मिले हैं। जिन्होंने नए साल पर जॉइन किया और ट्रेनिंग के बाद जिले के विभिन्न एरिया में इनकी तैनाती की जाएगी। जिसके बाद लोगों के कार्य बिना देरी के हो पाएंगे। वहीं स्वामित्व योजना के तहत लाल डोर के अंतर्गत आने वाली जमीन का मालिकाना हक देने के कार्य भी तेजी से हो पाएगा।
रोहतक में करीब 104 पटवारियों की जरूरत है। जिनमें से फिलहाल 80 पटवारी तैनात हैं। जिनके कंधे पर पूरे जिले का भार है। वहीं करीब 24 पटवारियों की जरूरत थी। इधर, हरियाणा सरकार ने 179 न्यू जॉइन करने वाले पटवारियों को रोहतक जिला अलॉट किया है। जिसके बाद जिले में पटवारियों की कमी भी दूर हो जाएगी। हालांकि न्यू जॉइन 179 पटवारियों का करीब एक साल तक ट्रेनिंग पीरियड रहेगा। जिन्हें ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ही काम और एरिया अलॉट कर दिया जाएगा।
नए साल पर 1 जनवरी को न्यू जॉइनिंग के लिए पटवारी रोहतक के तहतसील कार्यालय में पहुंचे। जहां पर सभी की हाजिरी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बता दें कि सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरे के अंतर्गत जमीन का मालिकाना हक देने की योजना चलाई हुई है। जिसके लिए काफी पटवारियों की आवश्यकता थी। अब जिले को 179 पटवारी मिलने से यह कमी भी पूरी हो जाएगी।
