हरियाणा के चरखी दादरी में किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 31 दिसंबर तक आदेवन कर सकते हैं। वहीं जिन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं लेना, उनको संबंधित बैंक में 24 तक लिखकर देना होगा। अन्यथा ऋणी किसानों के बैंक खातों से प्रीमियम राशि काटकर स्वतः फसलों का बीमा कर दिया जाएगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश के किसानों को 31 दिसंबर तक निर्धारित प्रीमियम राशि देकर अपनी फसलों का बीमा करवाना होगा। वहीं 29 दिसंबर तक अपने खेतों में उगाई गई फसलों का ब्योरा जमा करवाना होगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश के किसानों को 31 दिसंबर तक निर्धारित प्रीमियम राशि देकर अपनी फसलों का बीमा करवाना होगा। वहीं 29 दिसंबर तक अपने खेतों में उगाई गई फसलों का ब्योरा जमा करवाना होगा।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में कार्यरत सांख्यंकी सहायक सुशील शर्मा ने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसान निर्धारित समय के दौरान अपनी फसलों का बीमा करवाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने व एमएसपी के तहत फसल बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाएं

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!