रोहतक के कई इलाकों में शनिवार को मरम्मत कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। हालांकि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। पिछले कई दिनों से रोहतक जिले में मरम्मत कार्य चल रहे हैं।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक के शहरी उपमंडल-2 के उपमंडल अधिकारी अभिमन्यु धनखड़ ने बताया कि शनिवार को सुबह 33 केवी न्यू ग्रेन मार्केट पावर हाउस को मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। इसलिए 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके कारण रोहतक के वैश्य कॉलेज, नया पड़ाव, अग्रसेन कॉलोनी, जनता कॉलोनी, कच्चा बेरी रोड,न्यू जनता कॉलोनी,सुनारिया रोड,‌ श्री राम नगर, हरी सिंह कॉलोनी, कुंज विहार, नई अनाज मंडी, नई सब्जी मंडी, शुगर मिल कॉलोनी, अजीत कॉलोनी, राजेंद्र कॉलोनी, पालिका कॉलोनी, रेलवे फीडर, मेन डिस्पोजल फीडर आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली निगम ने आमजन से अपील की कि सभी लोग बिजली बंद होने के दौरान संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई दोबारा से सुचारु कर दी जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!