रोहतक में पुलिस ने चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिससे एक चोरी हुई बाइक मिली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। प्रभारी एवीटी स्टाफ निरीक्षक अनेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-6, बहादुरगढ़ निवासी संदीप की शिकायत के आधार पर थाना रोहतक पीजीआई में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि 23 सितंबर को संदीप बाइक पर सवार होकर पीजीआई में गया हुआ था। संदीप अपनी बाइक को ट्रामा सेंटर की पार्किंग मे खड़ा कर चला गया था, वापिस आने पर संदीप को बाइक नहीं मिली। मामले की जांच एवीटी स्टाफ अनिल द्वारा अमल मे लाई गई।

जांच के दौरान 18 दिसंबर को आरोपी अजीत निवासी सुनारियां कलां को बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपी से बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी ने 5 अक्टूबर को पुरानी आईटीआई ग्राउंड से बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दे चुका था। आरोपी ने 27 सितंबर को डाकखाने के सामने से बाइक चोरी की। आरोपी मिस्त्री का काम करता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!