कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ते हुए सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी का अब निधन हो गया है। अपनी मुश्किलों को सोशल मीडिया के जरिए कर लाखों लोगों को प्रेरित करने वाले विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। उनकी मौत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैलने लगी, लोगों ने गहरा दुख जाहिर किया। किसी को भी विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा सच में हो गया है।

सोशल मीडिया पर विवेक पंगेनी के निधन से लोगों को बड़ा सदमा लगा है। जो लोग उनकी बीमारी के सफर के दौरान जुड़े हुए थे, वो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। विवेक पंगेनी पिछले काफी वक्त से ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें स्टेज 3 ब्रेन कैंसर था, हालांकि वो लगातार इलाज करवा रहे थे लेकिन इस जंग से अब वो हार गए।

अपने इंस्टाग्राम रील्स के जरिए अपने कैंसर के इलाज के एक्सपीरियंस को शेयर करने वाले विवेक पंगेनी कई लोगों के लिए इंस्पायरिंग बन गए थे। उनके द्वारा शेयर की गई छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स में उनके पर्सनल मूमेंट्स को और इलाज के दौरान के पलों की झलक मिलती थी, जिनमें उनका आत्मविश्वास और संघर्ष साफ दिखाई देता था। उनकी इन वीडियो के जरिए वो ना सिर्फ अपने फॉलोअर्स से जुड़े बल्कि उन लाखों लोगों को भी प्रेरित किया जिन्होंने अपने जीवन में किसी न किसी तरह की मुश्किल का सामना किया है।

हालांकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में मीडिया में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन हाल के दिनों में उनकी सेहत में तेजी से गिरावट आई थी, जिसके बाद 19 दिसंबर को उनका निधन हो गया। उनका निधन एक ऐसे समय में हुआ है, जब वो अपनी बीमारी से लड़ते हुए लोगों के लिए एक प्रेरणा बन चुके थे।

विवेक के संघर्ष ने साबित कर दिया था कि जीवन में कठिनाई चाहे जैसी हो, अगर आत्मविश्वास और साहस हो तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने ये दिखाया कि बीमारी के बावजूद खुद को सकारात्मक बनाए रखना और दूसरों को प्रेरित करना संभव है। उनका जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणा रहेगा, जो हमें ये सिखाता है कि जीवन के हर पल को एक मौके के तौर पर देखना चाहिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!