हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट, रोहतक के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखपाल ने बताया कि एएसआई संदीप अपनी टीम के साथ नशे की रोकथाम के संबंध में गांव गामड़ी के बस स्टैंड पर मौजूद थे। मुखबिर ने सूचना दी कि सोनीपत के गांव खानपुर निवासी नरेश उर्फ ​​गुड्डी अपनी मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में चरस लेकर गांव खानपुर के बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 2 निवासी अनिल, जो फिलहाल दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहा है, को सप्लाई करने की योजना बना रहा है।

सूचना के आधार पर एएसआई संदीप अपनी टीम के साथ मौके पर गए और दोनों आरोपियों नरेश उर्फ ​​गुड्डी व अनिल को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी नरेश उर्फ ​​गुड्डी के कब्जे से 3 किलो 377 ग्राम चरस बरामद हुई। सदर थाना गोहाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुखपाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं भी नशे की बिक्री, सेवन या तस्करी की सूचना मिलती है तो वे बिना किसी चिंता के एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर दे सकते हैं, सूचना देने वाले का नाम व पता किसी भी हालत में उजागर नहीं किया जाएगा। आम जनता के सहयोग से ही नशा मुक्त हरियाणा व नशा मुक्त भारत बनाया जा सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!