रोहतक में सोनीपत के व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित रोहतक के बाजार में आया हुआ था। इसी दौरान ठगों ने फोन करके कहा कि खाते में 80 हजार रुपए डाल दिए और अब पैसे वापस डाल दें। बातों में उलझाकर उससे 80 हजार रुपए ठग लिए।

जिला सोनीपत के गांव भैंसवान निवासी सतीश कुमार ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह 11 नवंबर को रोहतक के पालिका बाजार में किसी काम से आया था। उसी समय फोन पर कॉल आई। सामने वाले ने कहा कि उसने अकाउंट में 80 हजार रुपए डाल दिए हैं। क्योंकि उसके अकाउंट नंबर से पेमेंट नहीं हो रहा, एक स्कैनर भेज रहे हैं, उस पर पैसा वापस डाल दें। वहीं स्कैनर पर राकेश नाम आएगा।

सतीश कुमार ने कहा कि वाट्सअप पर भेजे गए स्कैनर पर फोन-पे से 80 हजार रुपए डाल दिए। इसके बाद फिर से उसी नंबर से कॉल आई। उस समय कहा कि आपके अकाउंट में 99 हजार रुपए डाल रहा हूं, जिसको स्कैनर पर डालना है। लेकिन उसकी बातों पर शक हो गया और लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद 3 दिसंबर को मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!