हरियाणा सरकार ने रविवार देर रात 44 IAS अफसरों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए। हमेशा चर्चित रहने वाले IAS अफसर अशोक खेमका को अनिल विज के महकमे की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। IAS ऑफिसर सुमिता मिश्रा को राज्य का होम सेक्रेटरी लगाया गया है। होम डिपार्टमेंट खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी देख रहे हैं।
इसके अलावा सबसे अहम वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर), वित्त विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी IAS अफसर अनुराग रस्तोगी को दी गई है। वहीं, सुधीर राजपाल को मौजूदा जिम्मेदारी (स्वास्थ्य सचिव) के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और आयुष विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है






