रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना में रोहतक के नजदीकी गांव निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि वह रोहतक शहर में किराए पर रहती है। उसका एक करीब 15 साल का लड़का है, जो पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है।

महिला ने बताया कि 3 नवंबर की शाम को करीब 4 बजे उसका नाबालिग बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया। पता लगते ही परिवार वालों ने बच्चे की तलाश आरंभ कर दी, लेकिन कहीं पर नहीं मिला। जो पहले भी घर से चला गया था, लेकिन अगले ही दिन घर वापस आ गया था। उन्होंने बच्चे को आसपास और रिश्तेदारियों में भी तलाश किया। लेकिन कहीं पर कोई सूचना नहीं मिली, तो मामले की सूचना पुलिस को दे दी और बच्चे को तलाश करने की गुहार लगाई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके बच्चे की तलाश आरंभ कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!