रोहतक के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक रोहतक का कार्यभार संभाला लिया है। इस मौके पर सभी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया है। कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने जिला में तैनात अधिकारियों के साथ मुलाकात की। 2015 बैच के IPS अधिकारी नरेंद्र बिजारणिया कार्यभार संभालने से पहले भिवानी के SP रहे हैं।

इस अवसर पर एएसपी वाएएनआर शशिशेखर, उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र, उप पुलिस अधीक्षक महम संदीप, उप पुलिस अधीक्षक सांपला रजनीश, उप पुलिस अधीक्षक कलानौर राकेश, उप पुलिस अधीक्षक ऋषभ सोढी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने अपनी प्राथमिकताओं बारे बताते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून व्यवस्था स्थिति को बनाए रखना, अपराध की रोकथाम करना व अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। जो कोई व्यक्ति कानून के खिलाफ जाकर कार्य करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!