रोहतक के गांव मदीना निवासी करीब 40 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई है। जो गांव के अशोक के यहां पर मजदूरी करता था और घर पर आता रहता था। सोमवार सुबह धर्मवीर का शव अशोक के मकान में बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी राकेश मलिक और बहु अकबरपुर थाने के एसएचओ प्रकाश चंद आदि पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल पर एफएसएस टीम इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

बहु अकबरपुर थाने के एसएचओ प्रकाश चंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मदीना में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक धर्मवीर के शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि धर्मवीर मानसिक रूप से परेशान था, जिसके कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!