रोहतक के आजादगढ़ निवासी अनुराधा ने अर्बन एस्टेट पुलिस थाने में ठगी की शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका एक खाली प्लाट है। जिसमें मोबाइल टावर लगवाने की सोचा। इसलिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया। वहां पर एक लिंक मिला। उस लिंक के माध्यम से निजी जानकारी भर दी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक काल आई। सामने वाले ने कहा कि प्लाट में टावर लगाने के लिए टीम आएगी। उसके लिए जमीन कामर्शियल करवाने के लिए पैसे जमा करवाने होंगे। उनके झांसे में आकर 4 ट्रांजेक्शन में कुल 1 लाख 57 हजार (12 हजार, 35 हजार, 35 हजार व 70 हजार) रुपए डाल दिए। इसके बाद पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी । अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
