रोहतक स्थित पीजीआईएमएस के स्नातक छात्र संघ ने सोमवार को कुलपति के माध्यम से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया कि पीजीआई रोहतक में नए विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त छात्रावास सुविधाएं नहीं हैं। स्वास्थ्य विश्वविद्यालय में नए छात्रावास का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए।

क्योंकि एमबीबीएस और बीडीएस के नए बैच की छात्राओं को छात्रावास मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 2024 बैच की अधिकांश एमबीबीएस और बीडीएस छात्राओं को अभी तक छात्रावास नहीं मिला है। जिसके कारण छात्राओं को प्राइवेट पीजी में रहना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला छात्रावास (गर्ल्स होस्टल) में पर्याप्त होस्टल स्पेस नहीं होने के कारण कमरों में क्षमता से अधिक छात्राओं को रूम अलॉट किए गए हैं। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

PGIMS प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के साथ सांझा की जानकारी के अनुसार नए होस्टल बनाए जाने का मामला चल रहा है, लेकिन होस्टलों के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। पीछे कई वर्षों तक हेल्थ यूनिवर्सिटी की कुछ बैच की छात्राओं को महर्षि दयानंद विश्विद्यालय में होस्टल दिया जाता था, लेकिन गत दो वर्षों से वहां भी होस्टल स्पेस उपलब्ध नहीं है। जिससे गर्ल्स होस्टल में स्पेस का और भी अधिक संकट उत्पन्न हो गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!