रोहतक में सोमवार (28 अक्टूबर) सुबह रेलवे रोड स्थित भिवानी स्टैंड पर दुकानों के बाहर सामान रखने को लेकर पुलिस और व्यापारी आमने-सामने हो गए। जिसके बाद व्यापारी बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। व्यापारी रोड जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

पुलिस दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने के लिए पहुंची थी। वहीं व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के सीजन में उनका व्यापार जानबूझकर प्रभावित किया जा रहा है। उनकी मांग है कि त्योहार पर उन्हें इस तरह तंग न किया जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!