Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में व्यापारी और पुलिस आमने-सामने:दुकानों के बाहर रखे सामान हटवाने पर हंगामा; विरोध में धरने पर बैठे दुकानदार

रोहतक में सोमवार (28 अक्टूबर) सुबह रेलवे रोड स्थित भिवानी स्टैंड पर दुकानों के बाहर सामान रखने को लेकर पुलिस और व्यापारी आमने-सामने हो गए। जिसके बाद व्यापारी बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। व्यापारी रोड जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

पुलिस दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने के लिए पहुंची थी। वहीं व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के सीजन में उनका व्यापार जानबूझकर प्रभावित किया जा रहा है। उनकी मांग है कि त्योहार पर उन्हें इस तरह तंग न किया जाए।

Exit mobile version