हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला में चार बदमाशों ने पैसों के लेन-देन के विवाद में रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक को आधी रात को घर के बाहर बुलाया और बाहर आते ही उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसको गोली मारने का भी प्रयास किया, गनीमत रही कि गोली नहीं चली। गोली नहीं चलने पर बदमाशों ने चाकू से भी हमला किया। उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर बदमाश दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

सांपला थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहित (25) ने बताया कि वह इस्माइला 9बी रोहतक का रहने वाला है। 15 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे वह सो रहा था। तभी बाहर गली से किसी ने आवाज लगाकर कर उसे बाहर बुलाया। जब वह घर के बाहर आया तो देखा कि गली में एक टाटा सफारी व एक एक्सेंट गाड़ी खड़ी है। सफारी में चालक सीट पर गांव का बादल और तीन अन्य व्यक्ति गाड़ी में सवार थे। दूसरी गाड़ी में चालक की सीट पर अमन व आगे साइड में विकास देहलान और पीछे राजू बैठा था।

मोहित को देखते ही सभी गाड़ियों से नीचे उतर गए। बादल ने उस पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की नीयत से फायर करना चाहा, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद बादल ने पिस्तौल का बट सिर पर मारा। वह जान बचाने के लिए भागने लगा तो फिसल कर नीचे गिर गया। इसके बाद विकास और अमन ने अपने हाथों मे लिए चाकुओं से जान से मारने की नीयत से कमर व पैर पर कई वार किए। शोर करने पर भाई सागर घर से बाहर आया। परिजनों को बाहर आता देख सभी मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!