हरियाणा में आज से 6 दिन तक मौसम साफ रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सूबे के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम खुश्क रहने से दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे पारा में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेश में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है।

वहीं, जिले के हिसाब से बारिश की स्थिति देखें तो 10 जिले ऐसे हैं जिनमें 10 से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई होते-होते एक सप्ताह का समय लग सकता है। वर्षा और बादल न होने से अच्छी धूप निकलेगी, जिससे अगले सप्ताह कुछ जिलों का तापमान बढ़ सकता है। हालांकि इन दिनों लगातार बारिश से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!