हरियाणा में 5 अक्तूबर को 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। सभी स्टार प्रचारक अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने जुट गए है। इस बीच कल यानि 30 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अंबाला की विधानसभा सीट नारायण गढ़ में पहुंच रहे है।

कांग्रेस की प्रत्याशी शैली चौधरी के पक्ष में राहुल लोगों से वोट मांगेगे। राहुल के आने के बाद कुमारी सैलजा और हुड्डा एक मंच पर दिख सकते हैं। शैली चौधरी कुमारी सैलजा की करीबी हैं। शैली चौधरी का मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी डा. पवन सैणी से माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा था कि रथ की यात्रा की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और 3 अक्टूबर चलेगी। हालांकि अब इसकी पुष्टि थानेसर से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व अशोक अरोड़ा ने कर दी है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी थानेसर में रोड शो और जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं
बताया जा रहा है ये यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी। जिसकी वजह से इसे भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 भी कहा जा रहा है। इस यात्रा का रूट तो अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि यात्रा के रूट में वो सीटें जरूर शामिल होंगी, जहां पर कांग्रेस जीतने की स्थिति में दिख रही है।
4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी। जानकारी के मुताबिक, यात्रा अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू होगी और कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए पहले दिन शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
