हरियाणा चुनाव के बीच BJP ने 8 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। ये सभी बगावत कर पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
BJP से निकाले गए नेताओं में CM नायब सैनी की सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला और गन्नौर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देवेंद्र कादियान भी शामिल हैं।
हरियाणा बीजेपी की ओर से जिन 8 बागियों के खिलाफ कार्रवाई की है, उनमें नायब सैनी के ऊर्जा मेंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला, गन्नौर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देवेंद्र कादियान बड़े नाम हैं। इनके अलावा लाडवा से संदीप गर्ग, असंध से जिलेराम शर्मा, सफीदों से बच्चन सिंह आर्य, महम से राधा अहलावत, गुरुग्राम से नवीन गोयल और हथीन से केहर सिंह रावत का नाम शामिल है। इन सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है।

