रोहतक जिले का चाहे गांव हो या फिर शहर, डेंगू का डंक हर हिस्से में तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों में डेंगू फैल रहा है। क्योंकि अधिकतर जगहों पर जलभराव के बीच मच्छर पनप रहे हैं, लेकिन फॉगिंग के लिए दायरा सीमित है। जिले में 5 जून को डेंगू का पहला केस मिला था। इसके बाद जुलाई में कोई केस नहीं मिला। अगस्त में दो केस सामने आए थे, जबकि सितंबर में 21 केस मिले हैं। शुक्रवार को 3 नए केस मिलने पर अब आंकड़ा 24 तक पहुंच गया है।

तीन नए केसों में जगदीश कॉलोनी, सेक्टर-4 और ओमेक्स सिटी शामिल है। एक मरीज को अस्पताल में भर्ती किया है। जिले के अलग-अलग हिस्से के गांव से लेकर कॉलोनियों में केस मिल रहे हैं। इनमें शहर के आउटर क्षेत्र से लेकर भीतर की कॉलोनियों में केस मिल रहे हैं। जल्द ही लगभग पूरा शहर बीमारी की चपेट में आने का अंदेशा हो गया है। क्योंकि आने वाला मौसम डेंगू मच्छर पनपने के लिए अनुकूल रहने वाला है। साथ ही हालात बदतर हैं।

डेंगू के केस अभी तक महम, देव कॉलोनी, प्रीत विहार, खरकड़ा, विजय नगर, सूर्या नगर, शोरा कोठी, पीजीआईएमएस, सेक्टर-3, खेड़ी साध, चमारिया, मुंगाण, गुढाण, भारत कॉलोनी, एमडीयू, सीसर खास, ओमेक्स सिटी, जगदीश कॉलोनी, सेक्टर-4 में मिल चुके हैं। इन कॉलोनियों में मिल चुके 4 केस डेंगू के साथ मलेरिया भी अलग-अलग जगहों पर फैल रहा है। इसमें अभी तक सांपला, राजीव नगर, चिन्योट कॉलोनी, कच्चा चमारिया रोड पर एक-एक केस मिल चुके हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!