रोहतक की सुनारिया कलां निवासी रवि हत्या में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी यूपी के बलिया के ज्ञानपुर निवासी अमित है। जोकि वर्तमान में रोहतक की जनता कॉलोनी में रहता है। सीआईए-2 प्रभारी सतीश कादयान ने बताया कि फाइनेंस कारोबारी रवि हत्याकांड में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को अग्रसेन बैंक्वेट हॉल के पीछे युवक का शव मिला था।

उसकी पहचान उसके परिजनों ने सुनारिया कलां निवासी रवि के रूप में की थी। रवि की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या की गई थी। रवि के पिता देवेन्द्र ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था। जिनकी गिरफ्तारी के बाद ज्ञानपुर बलिया यूपी निवासी अमित का नाम भी प्रकाश में आया था। जिसे सूचना पर काबू किया है।
