रोहतक की कबीर कॉलोनी निवासी संजीव पांचाल ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा गृहणी हैं और करीब 5 वर्षीय बच्ची सिया नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। 9 सितंबर को उसकी पत्नी पूजा उसकी बेटी सिया को स्कूल से लेने गई हुई थी। बच्ची को लेकर वापस आ रही थी।
विशाल नगर में पैदल ही मां-बेटी घर आ रही थी। इसी दौरान कए गाय आई। गाय से बचने के लिए पूजा अपनी बेटी के साथ सड़क की दूसरी साइड में चली गई। लेकिन गाय न महिला-बेटी को टक्कर मारने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पूजा ने अपनी बेटी को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन गाय ने पीछा नहीं छोड़ा। बचने के दौरान गाय ने पहले टक्कर मार दी और उठाकर फेंक दिया। जिसके बाद महिला वहां खाली प्लाट में गिर गई। इसके बाद महिला को टक्कर मारने व पैरों से कुचलने का प्रयास किया।
लेकिन पूजा अपनी बच्ची को बचाने व दूर भेजने में सफल रही। इधर, गाय ने महिला को टक्कर मारी, जिसका पता लगते ही आसपास की महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर वहां आ गई। जिन्होंने गाय को दूर भगाया और महिला को बचाया।
संजीव पांचाल ने बताया कि यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसमें गाय उसकी पत्नी व बेटी को टक्कर मारती हुई दिखाई दे रही है। गाय की टक्कर से उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी पत्नी का उपचार आरंभ कर दिया और अब महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
