पहला मामला:

रोहतक के सेक्टर-2​ स्थित पेट्रोल पंप के पास से बाइक सवार दो बदमाश युवती से फोन छीनकर ले गए। मूल रूप से हिसार जिले के गांव धांसु में रहने वाली आरती वर्तमान में लाढ़ोत रोड पर रहती है। यहां वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। शाम करीब 6:30 बजे ड्यूटी से पैदल घर जा रही थी। इस बीच अपनी सहेली रिंकी से फोन पर बात भी कर रही थी। पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर-2 ​स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा थी।

दूसरा मामला:

रोहतक के हिसार बाईपास मार्ग स्थित बागड़ पुल पास से बाइक सवार तीन बदमाश युवती से मोबाइल फोन छीनकर ले गए। बदमाशों ने वारदात को अंजाम तब दिया जब वह ऑटो से उतरकर किराया दे रही थी। हिसार रोड गोपालपुरा निवासी स्नेहा यहां प्राइवेट कंपनी में सर्विस करती है। गुरुवार रात 9:30 के करीब ड्यूटी कर ऑटो से घर आ रही थी। हिसार रोड बागड़ पुल के पास ऑटो से उतर कर किराया देने लगी। तभी बाइक सवार तीन बदमाश उससे मोबाइल फोन छीनकर ले गए। सिटी थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!