प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से त्रिपुरा के 1.47 लाख से भी अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) की पहली किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस अवसर पर इन लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 700 करोड़ रुपये से भी अधिक जमा किए जाएंगे।

पीएमओ ने कहा, ‘‘त्रिपुरा की अनूठी भू-जलवायु स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री की पहल के बाद विशेष रूप से इस राज्य के लिए ‘कच्चा’ घर की परिभाषा बदल दी गई है, जिसके मद्देनजर ‘कच्चे’ घरों में रहने वाले इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थी ‘पक्का’ घर बनाने के लिए निर्दिष्‍ट सहायता प्राप्त करने में सक्षम हो गए हैं।” इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब भी मौजूद रहेंगे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!