रोहतक पुलिस की टीम ने किलोई खास निवासी युवक पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि किलोई खास निवासी प्रमित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि प्रमित ने जींद बाईपास रोहतक पर गाडियो का लोन करने का ऑफिस कर रखा है। दिनांक 22.07.2024 को प्रमित के मामा के लडके मतीश के साथ योगेश उर्फ जोनी के साथ झगडा हुआ था। जिसका राजीनामा हो गया। दिनांक 13.08.2024 को प्रमित के पास योगेश का फोन आया। योगेश ने प्रमित को गालिया व धमकी देने लगा। समय करीब 5 बजे योगेश प्रमित के आफिस के नीचे अपने हाथ मे पिस्तौल लिये हुये आया। प्रमित ने उपर से नीचे देखा तो योगेश ने प्रमित पर फॉयर कर दिया। प्रमित पीछे हट गया। योगेश ने प्रमित की कार के साथ तोड फोड की व फिर से फॉयर किया। भीड इक्कठा होते देख योगेश मौके से फरार हो गया। प्रमित ने नीचे आकर देखा तो कार पे भी फॉयरिंग की हुई थी।

मामले की जांच उप.नि बुद्ध सिंह द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 13.08.2024 को आरोपी योगेश उर्फ जोनी पुत्र राजकुमार निवासी शास्त्री नगर को गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!