हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राजीव गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। वहीं प्रदेश की जनता को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लिए सबसे बड़ा गर्व है कि पेरिस ओलिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में हरियाणा का ज्यादा योगदान रहा है। 17 अगस्त को रोहतक में इन सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा और सम्मान राशि व नौकरी हरियाणा के खेल की नीति के आधार पर दी जाएगी।

जेपी दलाल ने कहा कि हमें आजादी बड़े ही संघर्षों के बाद मिली और आजादी मिलने के बाद हमारा कर्तव्य बनता है कि आने वाली पीढ़ियों को यह बताएं कि हमें आजादी बड़ी कुर्बानियां देकर मिली। हमारे ज्ञात व अज्ञात शहीदों की वजह से ही आज देश और प्रदेश तरक्की कर रहा है और संविधान ने हमें बहुत से अधिकार दिए हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि इस आजादी को हम संजोकर रखें और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें।

परेड में 10 टुकड़ियों ने भाग लिया। जिसका मुख्य अतिथि ने खुली जीप में बैठकर निरीक्षण किया। मार्च पास्ट में भाग लेने वाली सभी 10 टुकड़ियों ने मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए भव्य मार्च पास्ट किया। वहीं, परेड कमांडर डीएसपी विद्यानंद के नेतृत्व में महिला पुलिस, पुरुष पुलिस, होमगार्ड, बालक-बालिका एनसीसी, बालक-बालिका स्काउट एवं गाइड, लोकतंत्र के प्रहरी और सुरक्षा गार्ड की टुकड़ियां मार्च पास्ट में शामिल रही।

रोहतक पहुंचे हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल ओलंपियन विनेश फोगाट के समर्थन में कहा कि भले ही सीएएस ने महिला पहलवान विनेश फोगाट के पदक को लेकर केस खारिज कर दिया हो, लेकिन विनेश फोगाट पूरे प्रदेश और देश के लिए चैंपियन हैं।

पी दलाल ने कहा कि खेलों में हरियाणा का सबसे अधिक योगदान रहा है। इसलिए 17 अगस्त को रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। वे हरियाणा के सभी ओलंपियन और पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

हरियाणा की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को मानदेय और नौकरी दी जाएगी। जब भी हमारे खिलाड़ी पदक जीतते हैं, तो उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसलिए 17 अगस्त को सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!