रोहतक के सांपला में एक महिला को बस ने टक्कर मार दी। महिला सांपला में बस स्टैंड के गेट पर खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी और निकल गई। बस का टायर महिला के ऊपर से गुजर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के पाड़ा मोहल्ला निवासी रीना ने सांपला थाने में हादसे की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि वह किसी काम से सांपला गई थी और सांपला बस स्टैंड के गेट पर मौजूद थी। इसी दौरान दिल्ली रोहतक रोड पर पुल की तरफ से रोडवेज बस आई।

महिला ने आरोप लगाया कि चालक बस को तेज और लापरवाही से चला रहा था। बस ने उसे साइड से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गई। बस का पिछला टायर उसके पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह कुचल गई। जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद राहगीरों ने रोडवेज बस को रुकवाया। इसके बाद बस के चालक व परिचालक उसे सांपला सीएचसी लेकर आए। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद घायल महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सांपला थाना पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!