सिरसा में पुलिस ने दो अलग – अलग जगह से चार नशा तस्करों काबू किया है। एक युवक के पास से 257 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिसकी कीमत 10 लाख रूपए बताई जा रही है। जबकि तीन युवकों से ढाई लाख रुपए कीमत की 54 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है।

पहले मामले में सीआईए सिरसा की एक टीम सोमवार रात को शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जेजे कॉलोनी के पास पुलिस ने सामने से आ रही एक कार को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक ने कार वापस मोड़ ली। इसके बाद सीआईए ने कार का पीछा कर उसे रुकवाया लिया। कार में तीन युवक सवार मिले। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण का कहना है कि पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 54 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला।

आरोपियों की पहचान आदित्य पुत्र योगेश्वर निवासी नई हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सिरसा,साजन पुत्र राजकुमार निवासी रंगड़ी रोड सिरसा व रवि पुत्र अमरीक सिंह निवासी गली मोचियांवाली रानियां रोड सिरसा के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें ये डोडा पोस्त रोहतक की कबीर कॉलोनी निवासी रवि पुत्र सुभाष देकर गया था।

दूसरा मामला डिंग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भावदीन टोल प्लाजा के पास एक गाड़ी में से 257 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। है एएसआई राजेश कुमार ने बताया पुलिस एनएच 9 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान भावदीन टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक गाड़ी को रुकवाया।

चालक की पहचान कमल कुमार पुत्र घमंडी लाल निवासी चंडीगढिय़ा मोहल्ल्ला वाल्मीकि चौक सिरसा के रूप में हुई। कमल कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन सोनू सांसी निवासी इंदद्रा कॉलोनी रोहतक से खरीदकर लाया था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी कमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कमल को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि में यह पता लगाया जाएगा कि कमल कुमार सिरसा में किन लोगों को हेरोइन बेचने वाला था। इसके अलावा आरोपी सोनू सांसी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!