हरियाणा में आज मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। इनके 26 शहरों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 37 शहरों में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। अन्य में जिलों में विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, पंजाब के आज 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके एक जिले में ऑरेंज और 14 में यलो अलर्ट जारी है। हालांकि, मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से बारिश कम हो रही है। इस कारण गर्मी और उमस की स्थिति बनी हुई है।

उधर, हिमाचल के 3 जिलों में फ्लैश-फ्लड की चेतावनी विभाग ने दी है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, चंडीगढ़ में भी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी है, लेकिन बारिश न होने से तापमान बढ़ा हुआ है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को हरियाणा के 4 जिलों में बारिश हुई, जिनमें सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत में हुई। यहां 9.5 MM बारिश दर्ज की गई। इसके बाद यहां जलभराव हो गया। इसके अलावा पानीपत में 4.5 MM, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 1-1 MM बारिश हुई।

सोनीपत में शनि मंदिर अंडरपास में डूबी कार।

हरियाणा में मौसम विभाग ने हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश की चेतावनी दी है। इनके तावड़ू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, लोहारु, तोशम, झज्जर, बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, सिवानी, हिसार, आदमपुर, नाथ़ूसर चोपटा, एलेनाबाद, फतेहाबाद, रतिया, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, सिरसा, डबवाली, जगाधर और छछरौली में बादल गरजने के साथ 30-40KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

प्रदेश में इस समय मानसून एक्टिव है। इसलिए, 24 जुलाई तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बीच-बीच में बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना के चलते दिन के तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!