रोहतक में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 132 वाहनों के चालान किए।
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए यह अभियान चलवाया था। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन न करें। उसके वाहनों का चलान किया जाये।
