हरियाणा में आज मानसून के दाखिल होने की संभावना है। इसके के साथ ही प्रदेश के 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ व हरियाणा के अलावा पंजाब व हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 2 दिनों से पंजाब व हरियाणा में हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा में औसतन 2.3 डिग्री की गिरावट देखने मिली है। वहीं, पंजाब के सभी शहरों का तापमान 39 डिग्री से नीचे गिर गया। यहां, औसतन तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है।

वहीं, हिमाचल के रास्ते पंजाब के पठानकोट में गुरुवार शाम को मानसून प्रवेश कर गया। अनुमान है कि आज मानसून पंजाब के कुछ और जिलों के अलावा चंडीगढ़ में भी दस्तक दे देगा। बीते 6 दिनों से मानसून झारखंड से आगे नहीं बढ़ रहा था, लेकिन एक ही दिन में मानसून ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के बाद हिमाचल व पंजाब में भी दस्तक दे दी।

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में बादल गरजने के साथ 30-40KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। इनमें से गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह तेज बारिश हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!