गुरुग्राम के सोहना थाना क्षेत्र से रात के समय घर से 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की का कुछ युवकों द्वारा अपहरण कर गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात भर उसके साथ पांच युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर गैंग रेप किया। सुबह होने पर आरोपी युवक पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसे नशे की हालत में गांव के बाहर फेंक कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह पड़ोस के लोगों ने उसकी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। नशा उतरने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद मामले की शिकायत सोहना थाना पुलिस में की गई। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।

पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें से 2 आरोपी एक गांव करण की खेडली के बताए जा रहे हैं, वहीं 3 अन्य अज्ञात बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक सोहना थाने में एक पीड़ित 18 वर्षीय छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह घर में सोई हुई थी। वह रात के समय गांव करणकी खेड़ली निवासी इमरान और उसके एक दोस्त ने उसका घर से अपहरण कर लिया। अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी युवकों ने रात भर पीड़िता के साथ बारी-बारी से रेप की घटना को अंजाम दिया।

सुबह के समय आरोपी बेहोशी की हालत में उसे गांव के बाहर फेंक कर चले गए। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पूरी रात वह उसकी तलाश करते रहे। सुबह के समय पड़ोस की महिला ने उन्हें बताया कि उसकी लड़की गांव के बाहर बेहोशी की हालत पड़ी हुई है। जहां पर जाकर देखा तो लड़की की हालत गंभीर बनी हुई थी। थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!