हरियाणा के श्रम आयुक्त के निजी सचिव के नाम से जारी इस पत्र में लिखा है कि श्रम विभाग राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह 19 जून को जींद की नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपस्थित होंगे।

साथ ही पत्र में लिखा है कि इसके सफल आयोजन के लिए श्रम विभाग हरियाणा, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड व कर्मचारी राज्य बीमा हेल्थकेयर (ESI) हरियाणा में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी (नियमित व अनुबंधित) 19 जून को सुबह 8 बजे जींद की नई अनाज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करें।

आदेशों में लिखा कि श्रम विभाग, ईएसआई हेल्थकेयर तथा दोनों बोर्ड में कार्यरत किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!